Popup Image
Advertisement

ई-रिक्शा चालक को बदमाशों ने चाकू मारा

उज्जैन। घूरकर देखने की बात पर ईरिक्शा चालक को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज का रहे घायल शिव पिता गणेश (18) निवासी शांति नगर ने बताया कि बुधवार रात घर लौट रहा था तभी शांति नगर काम्पलेक्स के पास आशीष, प्रकाश और आरती ने चाकू से हमला किया। दोनों पक्षों में घूरकर देखने की बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

चोरियां करने वाले कंजर 3 दिन की रिमाण्ड पर

उज्जैन। चिमनगंज और नागझिरी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो कंजरों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिये 3 दिन की रिमाण्ड पर लिया है।पुलिस ने बताया कि बाफना पार्क कालोनी और नागझिरी क्षेत्र की कालोनियों में हुई चोरियों के मामले में रूडकी कंजर डेरे से अनीस और अविनाश कंजर को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण सहित चोरी की 11 मोटर सायकल बरामद की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें