Advertisement

हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का किया सम्मान

उज्जैन। अभा हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक गोठ समारोह का आयोजन जयपुर में किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया, विशेष अतिथि राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवारी, समाज कल्याण मंत्री अर्चना शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ आर खटावा थे। अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदीचंद्र शर्मा ने की।

Advertisement

कार्यक्रम में उज्जैन से राष्ट्रीय उप मंत्री डॉ. शिवनारायण शर्मा शामिल हुए। शर्मा ने अतिथियों सहित समाज के पदाधिकारियों का सम्मान किया। समारोह में उज्जैन से राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. केशवमणि शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा शामिल हुए। जानकारी रमेशचंद शर्मा ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें