Advertisement

World Heart Day : आठ का पहाड़ा जीवनशैली में अपनाएं, रोग से रहेंगे दूर

विश्व हृदय दिवस आज:आठ का पहाड़ा जीवनशैली में अपनाएं, रोग से रहेंगे दूर

Advertisement

उज्जैन। दुनियाभर में 140 देशों में 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसका कारण दिल की बीमारी तेजी से फैलती जा रही है। उसके बचाव के लिए जागरूकता लाना जरूरी है। हमारे देश के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। ५ करोड़ लोग दिल की बीमारी से ग्रसित हैं।

इससे बड़ी चिंता की बात यह हैं कि 40 प्रतिशत 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। यह जानकारी देते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गर्ग ने बताया कि अगर हम उज्जैन के आंकड़े देखें तो यहां 60 से 70 हजार है और प्रतिदिन 4से 5 व्यक्ति की मृत्यु होती है। डॉ. गर्ग ने बताया कि अगर हम 8 का पहाड़ा अपनी जीवनशैली में अपनाएं तो हम किसी हद तक इस जानलेवा बीमारी पर विजय पा सकते हैं।

Advertisement

आइए जानिए 8 का पहाड़ा और रखें सेहत का ध्यान

खाने में प्रतिदिन 8 ग्राम नमक और 8 ग्राम शुद्ध घी से ज्यादा नहीं।

Advertisement

खाने में प्रतिदिन 80 ग्राम कार्बोहाइड्रेट से ज्यादा नहीं। 80 से 100 ग्राम हरी सब्जी एवं फल लेना।

खाने में प्रतिदिन 80 से 100 ग्राम बादाम, अखरोट, किशमिश। 8 घंटे की नींद और 8 मिनट धूप में बैठना।

प्रतिदिन 800 कदम पैदल चलना एवं 8 मिनट तक तेज गति से चलना। प्रति सप्ताह 80 मिनट योग, प्राणायाम, कसरत करना अपना पेट का घेरा 80 से.मी. से ज्यादा नहीं। नाड़ी की गति 80 से ज्यादा नहीं।

अपना ब्लडप्रेशर नीचे वाला 80 मि.मि. से ज्यादा नहीं। अपने शरीर में चर्बी की मात्रा (बुरा कोलेस्ट्रोल) 80 से ज्यादा नहीं.

अपने रक्त में शक्कर की मात्रा 80-120 से ज्यादा नहीं।

8 दिन में एक बार ऑफिस के काम से छुट्टी।

80 दिन में दो दिन परिवार के साथ बाहर घूमना।

80 मिलीग्राम की एस्प्रिन गोली प्रतिदिन (अगर डॉ. कहे तो)। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 8 प्रतिशत से कम नहीं।

प्रतिदिन 8 मिनट तक डांस एवं प्रार्थना करे।

प्रतिदिन 8 मिनट तक हंसे। सिगरेट तम्बाकू को तिलांजलि दें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें