Advertisement

उज्जैन में सनसनीखेज घटना,एक ही घर से मिली चार लाश

फांसी पर लटका मिला पति

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पत्नी और दो बच्चे जमीन पर

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जानकी नगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक मकान में एक व्यक्ति फांसी पर लटकता मिला है। पत्नी और दो बच्चों की लाश जमीन पर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

Advertisement

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मनोज राठौर नाम व्यक्ति मजदूरी करता था। यह जयसिंहपुरा क्षेत्र का मूल निवासी है और चार माह पहले जानकी नगर में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे तक इसके घर के दरवाजे नहीं खुले, वहीं इसी दौरान उससे मिलने कोई परिचित आया था। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दरवाजा खुलने पर भीतर का जो दृश्य था वह बड़ा ही डरावना था। कमरे में मनोज की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, वहीं नीचे उसकी पत्नी ममता, 8 वर्षीय बेटे लक्की और 5 साल की बेटी कनक की लाश पड़ी हुई थीं।

पुलिस के अनुसार महिला और दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: मनोज ने तीनों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मनोज और उसके परिवार को जानकरी नगर में आए अधिक समय नहीं हुआ था। ऐसे में आस पड़ोसियों और मोहल्ले वालों को मनोज के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

Advertisement

केवल परिवार के सदस्यों के नाम और उसके मजदूरी करने की जानकारी है। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि मनोज कुछ समय पहले ही जयसिंहपुरा से रहने आया था। पुलिस ने घर की तलाशी भी ली है फिलहाल कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Related Articles