Advertisement

Asian Games 2023:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास ,जीता गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया। यह भारत का एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में पहला मेडल है। इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने किसी एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था।

Advertisement

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाए और श्रीलंका को 117 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन बना सकी।

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए। उन्होंने 45 बॉल पर 46 रन की पारी खेली। मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 बॉल पर 42 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी और उदेशिका प्रबोधनी ने 2-2 विकेट लिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें