मध्यप्रदेश के 12 IPS अधिकारियों के तबादले

By AV NEWS

मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दरअसल मध्य प्रदेश में इससे पहले IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य हित में कई अधिकारी को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी बीच अब एक बार फिर से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को नवीन पद स्थापना सौंपी गई है।मध्य प्रदेश के विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

6 अक्टूबर को जारी किए गए आदेश के तहत कुल 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जल्द से जल्द उन्हें प्रभार ग्रहण करते हुए इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इसमें नवगठित जिले मैहर और पांढुर्णा में पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना भी की गई है। इसके अलावा आगर मालवा, खंडवा के एसपी बदले गए हैं।

Share This Article