धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग के संबंध में जारी दिशा निर्देशो का सख्ती से पालन करने की समझाइश

थाना प्रभारियों ने धर्म गुरुओं व प्रतिनिधियों को गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों से कराया अवगत
समझाइश उपरांत धर्मस्थल से प्रतिनिधियों और धर्म गुरुओं ने स्वयं निकलवाए लाउड स्पीकर्स
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:गृह विभाग द्वारा 13 दिसंबर को धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउडस्पीकर, डी.जे. संबोधन प्रणाली के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण, कार्यवाही के लिए जारी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा शहर व ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सभी धर्म, समाज के गुरु व प्रतिनिधियों की बैठक ली जाकर गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश की जानकारी साझा करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में दिनांक शुक्रवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी द्वारा हिंदू, मुस्लिम एवं सिख समाज के धर्म गुरुओं, प्रतिनिधियों की बैठक ली जाकर सभी धार्मिक प्रतिनिधियों को अपने-अपने धर्मस्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के संबंध में दिए गए निर्देशो से अवगत करवाया गया व जारी आदेशों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई थी।
समझाईश उपरांत धर्म गुरुओं, प्रतिनिधियो द्वारा अपने अपने धर्म स्थलों से स्वयं लाउड स्पीकर निकलवाए जाकर उज्जैन पुलिस, प्रशासन का सहयोग प्रकट किया।









