Advertisement

नए साल में रेल से ऋषिकेश तक का सफर होगा आसान

उज्जैन और इंदौर से सप्ताह में चार दिन सीधी ट्रेन की सुविधा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदौर से सप्ताह में चार दिन ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन की सुविधा शुरू हो रही है। इससे चार धाम और धार्मिक नगरी ऋषिकेश तक दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इंदौर-देहरादून और लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून एक्सप्रेस नए साल से ऋषिकेश तक चलेगी।

नए साल में इंदौर,उज्जैन और आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों के लिए योग नगरी ऋषिकेश की यात्रा आसान होने जा रही है। इंदौर से सप्ताह में चार दिन ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन की सुविधा शुरू हो रही है। इससे चार धाम और धार्मिक नगरी ऋषिकेश तक दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इंदौर-देहरादून और लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून एक्सप्रेस नए साल से ऋषिकेश तक चलेगी।

Advertisement

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में आने वाले योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। इंदौर से देहरादून तक संचालित होने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस और इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस अब जनवरी 2024 से योग नगरी ऋषिकेश तक चलेगी। हरिद्वार के बाद में दोनों ट्रेनें देहरादून की अपेक्षा ऋषिकेश तक जाएंगी। इससे सप्ताह में चार दिन योग नगरी ऋषिकेश तक सीधी रेल सुविधा इंदौर से मिलेगी।

दोनों ट्रेनें लक्ष्मीबाई से चलेंगी

Advertisement

उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस उज्जैन तक संचालित होती थी, लेकिन इस ट्रेन को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक बढ़ा दिया गया। इंदौर रेलवे स्टेशन से भी इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस संचालित होती थी। दोनों ट्रेनें अलग-अलग स्टेशन से संचालित होने से यात्रियों को हमेशा गफलत रहती थी।

नए साल में दोनों ट्रेनें लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से चलेंगी। 14309-14310 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस 3 जनवरी से प्रत्येक बुधवार और गुरुवार और 14317-14318 लक्ष्मीबाई नगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 जनवरी शनिवार और रविवार को चलेगी। ये ट्रेनें दोपहर 3.25 बजे रवाना होंगी और शाम 6.45 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

चार धाम यात्रा में मिलेगा फायदा

ऋषिकेश के लिए ट्रेन चलने से चार धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। मालवा क्षेत्र के लोगों को ऋषिकेश तक के लिए सीधी रेल सुविधा मिल जाएगी। योग नगरी ऋषिकेश में नया रेलवे स्टेशन बनने के बाद लगातार ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा रहा है।

जबलपुर जाने के लिए सिर्फ ओवरनाइट, वह भी रद्द, यात्री नर्मदा एक्सप्रेस के भरोसे

उज्जैन। उज्जैन,इंदौर और आसपास कि क्षेत्र से जबलपुर जाने-आने के लिए सिर्फ ओवरनाइट एक्सप्रेस और वह भी कुछ दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। यात्री नर्मदा एक्सप्रेस के भरोसे है,लेकिन यह भी अक्सर निदस्त कर दी जाती है। इंदौर-उज्जैन से जबलपुर जाने और आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। रेलवे ने जबलपुर से इंदौर के बीच चलने वाली एक मात्र ट्रेन ओवरनाइट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।

यह ट्रेन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड के दोहरीकरण कार्य के तहत बरलई से मांगलियागांव के मध्य ब्लाक के कारण रद्द कर दी है। रेलवे के मुताबिक 26 एवं 27 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस और 27 एवं 28 दिसंबर को गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इस दौरान लगभग दो हजार से ज्यादा यात्रियों का सफर रद हो गया है।

उन्हें अब इंदौर जाने और आने के लिए उन्हें बिलासपुर से इंदौर के बीच चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस के भरोसे रहना होगा। बता दें कि नर्मदा एक्सप्रेस को भी अक्सर ब्लाक के कारण निरस्त कर दिया जाता है। हाल के दिनों में नर्मदा एक्सप्रेस को कई बार निरस्त हो चुकी है।

Related Articles

Write a review