Advertisement

1 जनवरी से 16 फरवरी तक 47 दिनों में पुलिस ने 616 वाहन चालकों को पकड़ा

चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालकों से ३ लाख रु. से अधिक का जुर्माना वसूला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है यह स्लोगन नहीं बल्कि यातायात का नियम है लेकिन इस नियम का अधिकांश वाहन चालक पालन नहीं करते। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर ऐसे वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके बाद उज्जैन यातायात पुलिस ने 47 दिनों में 616 वाहन चालकों को नियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही की।

 

टीआई दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की समझाइश दी जाती है, लेकिन अनेक वाहन चालक नियम का पालन नहीं करते। 1 जनवरी से 16 फरवरी तक पुलिस द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 616 चार पहिया वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते पकड़ा और उनसे 308000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Advertisement

50 पुलिस मित्रों को किया प्रशिक्षित

वाहन दुर्घटनाओं का एक कारण वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी न होना भी है। इसके मद्देनजर पुलिस ने अब पुलिस मित्रों को ट्रेंड कर लोगों को जानकारी देने की योजना बनाई है। टीआई परिहार ने बताया कि 50 पुलिस मित्रों को यातायात के नियमों का प्रशिक्षण दिया गया है उक्त पुलिस मित्र अब स्कूलों, कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नियमों की जानकारी देंगे।

Advertisement

Related Articles