Popup Image
Advertisement

कांग्रेस-AAP में गठबंधन का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील फाइनल हो गई है. आज दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी दी. AAP की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज, वहीं कांग्रेस की ओर से ​​मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए.

Advertisement

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी. दो दिन पहले लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ था.उन्होंने कहा कि आप-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर लंबी चर्चा हुई और सीट शेयरिंग समझौता फाइनल हुआ. मुकुल वासनिक ने बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक समेत 3 सीटें गई हैं. वहीं चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी. हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी.

Advertisement

गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.आम आदमी पार्टी दिल्ली में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

वहीं कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी भरूच और भावनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें