Advertisement

उज्जैन में पदस्थ रहे पूर्व बैंक मैनेजर की साइलेंट अटैक से हुई मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इंदौर की जिला जेल में 5 साल की सजा काट रहे थे

उज्जैन। उज्जैन में पदस्थ रहे पूर्व बैंक मैनेजर की इंदौर की जिला जेल में साइलेंट अटैक से मौत हो गई है। इंदौर की सीबीआई कोर्ट ने दो माह पहले भ्रष्टचार के मामले में पूर्व बैंक मैनेजर को 5 साल की सजा सुनाई थी। वे जेल में सजा काट रहा था।

Advertisement

इंदौर की जिला जेल में एक पूर्व बैंक मैनेजर की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वे पूजा कर रहे थे। तभी अचानक असंतुलित होकर गिरे और फिर उठे ही नहीं। अन्य कैदियों ने उन्हें हिलाकर देखा पर शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। उन्हें अन्य कैदी उठाकर जेल के मेडिकल वार्ड में ले गए। यहां से एमवाय अस्पताल रैफर किया गया।

यहां डॉक्टरों ने बुधवार शाम परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का नाम नागेश (65) पुत्र खिलराम, निवासी शास्त्री नगर है। जेल प्रबंधन के मुताबिक बुधवार शाम को जब अटैक आया तब वे जेल में बने मंदिर में पूजा कर रहे थे। वे यहां सुबह और शाम को नियमित रूप से पूजा पाठ करते थे। वे अधिकांश समय पूजा पाठ में ही व्यस्त रहते थे। तनाव दूर करने के लिए धार्मिक पुस्तकें पढ़ते थे।

Advertisement

सीबीआई ने सुनाई थी सात केस में सजा

सीबीआई कोर्ट ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के सात केस में 5-5 साल जेल की सजा सुनाई थी। वे दो माह से जेल में बंद थे। नागेश उज्जैन और इंदौर की बैक में पदस्थ रहे। उनके साथ बैंक के उनके पांच अन्य साथी भी थे, लेकिन वह सभी से कम ही बातचीत करते थे।

Related Articles

Write a review