Advertisement

अहिल्याबाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई पर स्व रचित कविता पाठ कर बांधा समां

सशक्त महिला-सशक्त समाज विषय पर आधारित रहा जागंतिक महिला दिवस

Advertisement

खजुराहो में गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में भागीदारी करने वाली बालिकाओं ने दी प्रस्तुति

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन वनिता मंडल, महाराष्ट्र समाज द्वारा सशक्त महिला-सशक्त समाज विषय पर आधारित जागंतिक महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश की विशिष्ट महिलाएं जिजामाता, लक्ष्मी बाई, अहिल्याबाई होल्कर, सुषमा स्वराज, सुधा मूर्ति, किरण बेदी जैसी अनेक महिलाओं पर स्वरचित कविता पाठ कर समां बांधा।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरती वझे ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में अर्चना आपटे तिवारी व शिवांगी खानखोजे मौजूद रहे। स्वरचित स्वागत गीत अरुणा जोगलेकर ने किया। संचालन स्मिता कुलकर्णी द्वारा किया गया। संयोजक रुपाली विपट ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की रूप रचना कीर्ति पटवर्धन द्वारा की गई। इसी उपलक्ष्य में साधारण प्रश्नोत्तरी भी रखी गई जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या मे सहभागिता दी।

साथ में खजुराहो नृत्य समारोह में गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में भागीदारी करने वाली सभी महाराष्ट्रीयन बालिकाएंं आर्या फळसकर, हेमाक्षी चाळीसगावकर, आर्येशा वेरुळकर, सिया मोरे, अनन्या खेडकर, पूर्वा भालेराव, सानिका साठे, दिविषा वाळूशकर, सांभावी कोठालकर ने नृत्य प्रदर्शन किया। साथ में रेणुका देशपांडे जिन्होंने भारत में ही नहीं भारत के बाहर भी समाज का नाम रोशन किया है उन्होंने भी नृत्य प्रस्तुति दी। यह जानकारी समाज के सचिव सुशील मूले द्वारा दी गयी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें