Advertisement

मध्यप्रदेश:कांग्रेस के पूर्व MP-MLA समेत 37 नेता BJP में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मप्र में आज फिर बड़ा झटका लगा । कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे । इनमें पूर्व सांसद देवराज सिंह पटले और पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता बीजेपी शामिल हो गए। सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Advertisement

इस मौके पर बीजेपी जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में एमपी पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। होली के बाद बूथ स्तर पर ये अभियान चलाया जाएगा। हम इसे रिकॉर्ड को गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक 14 हजार से अधिक कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ली है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा में आए सभी सदस्यों का मैं स्वागत करता हूं। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि सीएम डा. मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाया जाता है।आप बीजेपी के परिवार में आए हो। आपके पास ऐसा मौका कभी भी आ सकता है। आपको अधिकार दिया जाता है कि कि आप भी अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हो। उनको वही सम्मान दिया जाएगा, जो यहां पर आपको दिया गया है। मध्य प्रदेश को आगे ले जाने के लिए आपके सुझाव भी हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें