Advertisement

एक ही जगह चोरों का छह माह में दूसरी बार चोरों का धावा

फैक्ट्री में छत के रास्ते घुसे, ऑफिस, दुकान के ताले तोड़कर चोरी, डीवीआर भी ले गए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उद्योगपुरी स्थित नमकीन फैक्ट्री पर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर ऑफिस, दुकान के ताले तोड़े और नगदी व अन्य सामान चोरी करने के साथ डीवीआर भी ले गये। खास बात यह कि इसी फैक्ट्री में छह माह में दूसरी बार वारदात हुई जबकि चिमनगंज पुलिस अब तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है।

उद्योगपुरी में पारस के नमकीन नाम से फैक्ट्री है जिसका संचालन पारस गादिया निवासी जैन कालोनी नयापुरा द्वारा किया जाता है। उनके मोबाइल पर पड़ोस के पावरलूम कर्मचारी ने सूचना दी कि फैक्ट्री की दीवार टूटी है, वेंटिलेशन कटा पड़ा है। उसने वीडियो कॉलिंग पर पारस गादिया को वस्तुस्थिति भी दिखाई तो उन्होंने अपने भतीजे विकास गादिया को फैक्ट्री पर पहुंचाया। विकास ने बताया कि मेन शटर के ताले लगे थे जिसे खोलकर देखा तो दुकान, ऑफिस, गोदाम के ताले टूटे मिले। ऑफिस के गेट पर लगे कांच भी फूटे थे। किचन में लगा लोहे का वेंटिलेशन कटा था।

Advertisement

सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी नहीं था। विकास ने बताया कि चोर संभवत: छत के रास्ते दूसरी मंजिल स्थित लोहे का दरवाजा खोलकर अंदर आये होंगे। वहां से नीचे उतरकर चोरों ने ऑफिस, गोदाम, दुकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया होगा। विकास ने चिमनगंज थाने पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस व फिंगर प्रिंट टीम ने यहां पहुंचकर जांच शुरू की। विकास ने बताया कि पारस गादिया राजस्थान गये हुए हैं। वहां से लौटने पर ही दुकान से चोरी गये रुपयों व अन्य सामान की जानकारी मिलेगी।

रात 10 बजे बंद की थी फैक्ट्री

Advertisement

विकास गादिया ने बताया कि रात 10 बजे तक कर्मचारी दीपक, विवेक, दिनेश और विशाल ने काम किया था और उसके बाद ताला लगाकर घर चले गये थे। पास स्थित पावरलूम पर भी रात 12 बजे तक कर्मचारी काम करते हैं। चोरों ने रात 12 बजे बाद ही वारदात को अंजाम दिया होगा। फैक्ट्री के आसपास दूसरे लोगों के यहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनकी रिकार्डिंग चेक करने पर चोरों का पता चल सकता है।

पहले की वारदात में भी नहीं पकड़ाए चोर

विकास गादिया ने बताया कि 6 माह पहले भी चोरों ने छत के रास्ते फैक्ट्री में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान चोरों ने यहां से नगदी रुपये व नमकीन के पैकेट चोरी किये थे। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने के बाद भी आज तक चोर गिरफ्त में नहीं आए और अब बदमाशों ने दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें