Advertisement

कांग्रेस ने बदला शहर अध्यक्ष

उज्जैन। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के 9 जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इसमें उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष का नाम भी शामिल है। मुकेश भाटी का शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

लोकसभा के लिए उज्जैन संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान है। इसमें लगभग डेढ़ माह का समय ही बचा है और अभा कांग्रेस कमेटी ने रवि भदौरिया को हटाकर मुकेश भाटी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भदोरिया को हटाने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है,लेकिन सूत्रों का कहना है कि रवि भदौरिया परिवारिक कारणों के चलते संगठन को पूरा समय नहीं दें पा रहे थे।

ये भी पढ़े….लोकसभा चुनाव 2024:मध्यप्रदेश कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों का एलान,उज्जैन से इस नेता को मिला टिकट

Advertisement

भदोरिया के नेतृत्व कांग्रेस को नगर निगम और विधानसभा चुनाव हार का सामना करना पड़ा है। अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल ने 9 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें उज्जैन शहर कांग्रेस में मुकेश भाटी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाटी 2009 से लगातार 14 वर्षों तक जीवाजीगंज ब्लॉक में अध्यक्ष, पूर्व पार्षद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भी रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें