Advertisement

राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए सभी स्कूलों के लिए निर्देश

विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू होगा नवीन शिक्षा सत्र हर माह के लिए शैक्षणिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सरकारी व निजी स्कूलों का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के लिए नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 में नामांकन एवं पुनर्भ्यास संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश के साथ हर माह के लिए शैक्षणिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया है। पहले एक माह तक विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा के लिए पुनर्भ्यास कराया जाएगा। इसके बाद जून में जब स्कूल खुलेंगे तो नई कक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। सत्र के प्रारंभ में विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित एवं भाषा विषय की कठिन अवधारणाओं का अभ्यास 30 अप्रैल तक कराया जाएगा, जिससे गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई कठिनाई ना हो।

Advertisement

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि एक अप्रैल को बाल सभा और विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। हर माह के लिए शैक्षणिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया गया है। पहली से चौथी, छठवीं व सातवीं की स्थानीय परीक्षा परिणाम 28 मार्च तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। पांचवीं व आठवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा अप्रैल माह के तृतीय सप्ताह में संभावित है। सत्र 2023-24 में पांचवीं एवं आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के एक अप्रैल से अगली कक्षा में प्रावधिक प्रवेश दिया जाए।

विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत होंगे अभिभावक

Advertisement

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक अप्रैल के प्रथम पखवाड़े में तीन से 13 अप्रैल के बीच अभिभावकों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों के पिछले वर्ष की शैक्षणिक स्थिति के साथ-साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में आयोजित होने वाली गतिविधियों से अवगत कराना है।

शाला त्यागी बच्चों को चिह्नित करने के निर्देश

पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों एवं शाला त्यागी बच्चों का चिन्हांकन किया जाए। इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा पोर्टल के माध्यम से छह साल की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों की सूची के माध्यम से पहली कक्षा में प्रक्रिया पूरी की जाए।

Related Articles

Write a review