Advertisement

पुलिस पेंशनर संघ ने मनाया होली मिलन समारोह

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पुलिस पेंशनर संघ द्वारा पुलिस लाइन स्थित पुलिस सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एलएस चौहान ने की। मुख्य अतिथि एलएस चौहान, विशेष अतिथि आरके राय, एम एस परमार, योगेंद्रसिंह सेंगर, अखिलेश तिवारी, केपीएस जादौन थे।

 

Advertisement

पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रमोदसिंह भदौरिया ने पेंशनर संघ के सभी सदस्यों को हाथ उठवाकर यह शपथ दिलाई कि हम देश हित में स्वयं मतदान करेंगे वह अपने आसपास रहने वाले सभी सदस्यों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। सभी सदस्यों ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली कार्यक्रम में एमएस परमार, प्रशांत मुकादम, राकेश मोहन शुक्ला व अन्य सदस्यों ने होली के गीत प्रस्तुत किए। संचालन उपेंद्रसिंह सेंगर ने किया। आभार सीताराम चौहान ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें