प्रशांतिधाम के सामने वृद्ध को वाहन ने रौंदा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सुबह एक्टिवा से इंदौर जा रहे वृद्ध को प्रशांतिधाम के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया वहीं बहन से मिलकर बाइक से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।
सुरेशचंद्र पिता लक्ष्मीनाराण जायसवाल 65 वर्ष निवासी स्कीम नं. 51 इंदौर 4-5 दिन पहले महावीर बाग में रहने वाले साले के घर आया था। सुबह करीब 6.30 बजे सुरेन्द्र एक्टिवा से इंदौर जाने के लिये रवाना हुआ। उसे प्रशांतिधाम के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
इधर अनिल पिता कमल बोड़ाना 28 वर्ष निवासी उमरिया थाना चिंतामण अपने बहन मंजू से मिलने बाइक से फूलान गया था। वहां से लौटते समय गौतमपुरा से आगे अज्ञात वाहन ने अनिल को टक्कर मार दी। बहन मंजू उसे एम्बुलेंस से उज्जैन लेकर आई। यहां अस्पताल में अनिल ने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।









