Advertisement

भाजपा नेता व पूर्व एल्डरमैन को वाहन ने रौंदा, रोड पार करते समय हुई दुर्घटना

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन भाजपा नेता व पूर्व एल्डरमैन को बीती रात रोड़ पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

 

Advertisement

रजा अली सिद्दीकी पिता मुश्ताक 72 वर्ष निवासी सेशवानी मोहल्ला रविवार को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने निनौरा गये थे। रात में घर लौटने के लिये सड़क के दूसरी ओर खड़े वाहन चालक के पास जाने के लिये रोड़ पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में रजा अली की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा बैंगलोर में रहता है और उससे मिलकर वह 4 दिन पहले ही उज्जैन लौटे थे। रजा अली सिद्दीकी नगर निगम में एल्डरमेन रह चुके थे और भाजपा के नेता थे।

कटिंग दुकान के संचालक की बडऩगर रोड पर वाहन दुर्घटना में मौत, दो माह पहले हुई थी शादी

Advertisement

उज्जैन। जूना सोमवारिया क्षेत्र में कटिंग की दुकान संचालित करने वाले युवक को बडऩगर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। आशीष सेन पिता बाबूलाल 26 वर्ष निवासी सिलोदा रावल की जूना सोमवारिया में कटिंग की दुकान है। रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था तभी बडऩगर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में आशीष की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि आशीष की दो माह पहले शादी हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें