Advertisement

जबलपुर में 100 से ज्यादा लोगों में पथराव, गाडिय़ां जलाई

जबलपुर। जबलपुर में दो लड़कों के बीच हुई कहासुनी के बाद 100 से ज्यादा लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। दो – तीन गाडिय़ों को आग लगा दी गई। एक बाइक पूरी तरह जल गई। मामला रविवार देर रात 12 बजे का ओमती थाना इलाके का है। हालात ज्यादा बिगडऩे पर खुद एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।

Advertisement

8 थानों से पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। सोमवार सुबह 4 बजे तक हालात पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। एहतियातन सुबह 6 बजे तक पुलिस बल तैनात रहा है। पथराव में कुछ लोगों को चोट आई है, दो को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्?टी दे दी गई। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक, उपद्रव के दौरान प्राथमिकता भीड़ को तितर-बितर करने की थी। अब वीडियो के आधार पर उपद्रवियों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

खुद एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। सुबह 4 बजे तक हालात संभले।

Advertisement

लोग घरों के अंदर भागे, पुलिस पर भी पथराव

रविवार रात उडिय़ा मोहल्ले के लड़के छोटी ओमती के पास घूम रहे थे। यहां सोनकर मोहल्ले के लड़के भी टहल रहे थे। किसी बात पर दोनों पक्षों के लड़कों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसका पता लगते ही दोनों मोहल्ले के लोग इकट्?ठा हो गए। दोनों ओर से पत्थर चलने लगे। मोहल्ले के लोग घबराकर अपने घरों में भागे।

Advertisement

पथराव में कई गाडिय़ों के शीशे – हैडलाइट्स भी टूट गईं। ओमती थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसके बाद आसपास के थानों से भी पुलिस को बलाया गया। पुलिस पर भी पथराव किया गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें