Advertisement

इंदौर:BJP नेता की गोली मारकर हत्या

इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके की है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।मोनू मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे.

 

Advertisement

घटना शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके की है. पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनू कल्याणे को गोली मारी. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

गोली लगने से घायल मोनू को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मोनू कल्याणे शनिवार रात भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पीयूष और अर्जुन नाम के दो युवक बाइक से चिमनबाग चौराहे पर पहुंचे.

Advertisement

दोनों बाइक पर बैठे-बैठे मोनू के साथ कुछ चर्चा करने लगे. इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकालर मोनू कल्याणे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पीयूष के साथ मौके से फरार हो गया. आरोपियों ने चिमनाबाग चौराहे पर मौजूद मोनू के दोस्तों पर भी फायरिंग की, लेकिन वे बच गए.

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर 03 विधानसभा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ मोनू के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें