Advertisement

महिला और किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते महिला और किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों का पीएम कराया।

Advertisement

संजू कुंवर पति राजपाल सिंह 26 वर्ष निवासी आसेर थाना कायथा ने बुधवार दोपहर घर में जहर खा लिया। इस दौरान उसका पति काम पर गया था। लौटने पर उसे संजू द्वारा जहर खाने की जानकारी लगी। परिजन उसे प्रायवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि संजू कुंवर का 6 वर्ष पहले विवाह हुआ था।

उसके बच्चे नहीं हैं। वह बीमार रहती थी संभवत: इसी कारण जहर खाकर आत्महत्या की। इसी प्रकार रचना पिता दिनेश राजोरिया 18 वर्ष निवासी दतोत्तर मंडी ने बुधवार दोपहर में जहर खा लिया जिसकी रात में प्रायवेट अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि रचना ने जहर क्यों खाया इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें