Advertisement

प्रापर्टी ब्रोकर को होटल में रूम बुक करना था, ठगाए 3 लाख रुपए

एक युवती को कमीशन का झांसा देकर 99 हजार व दूसरी युवती के खाते से 3.45 लाख उड़ाए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। साइबर ठगों द्वारा इंटरनेट यूजर्स के साथ अलग-अलग तरीके अपनाकर लाखों की ठगी की जा रही है। शहर के तीन थानों में पीडि़तों ने शिकायत दर्ज कराई है।

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि प्रापर्टी ब्रोकर मनीष कोठारी पिता प्रकाशचंद कोठारी निवासी राजनगर हीरा मिल रोड ने 2 अगस्त को हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि गूगल पर इंदौर में होटल सर्च की तो सयाजी होटल का नाम आया उस पर मिले नंबर पर संपर्क किया।

Advertisement

फोन रिसीव करने वाले ने रिसेप्शन पर बात करने को कहा। रिसेप्शन पर फोन अटेंड करने वाले ने कहा कि रूम बुक करने के लिए क्रेडिट कार्ड के आखिरी 4 अंक बताओ। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी बताया तो उसने कहा कि फेल हो गया है दोबारा ओटीपी बताओ। दूसरी बार ओटीपी बताते ही खाते से पहले 1,49,900 और दूसरी बार 154900 रुपए कटने का मैसेज आया।

दूसरा मामला माधव नगर थाने का है। खुशाल मेहर पिता जगदीश मेहर निवासी नारायणपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 जनवरी को उसकी मंगेतर भाविका पिता राजेन्द्र नागवंशी निवासी नारायणपुरा के व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति ने लिंक भेजकर प्रोड्क्ट कमीशन पर बेचने की बात की और भाविका से अलग-अलग समय में 99990 रुपए यूपीआई आईडी से पैमेंट ले लिया। लेकिन उसे न तो प्रोडक्ट मिले न ही कमीशन। उसने ठगी की बात खुशाल को बताई जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Advertisement

तीसरी घटना नानाखेड़ा थाने की है। पूनम दुबे निवासी महाकाल वाणिज्य केन्द्र के साथ 19 से 25 जुलाई के बीच ऑनलाइन ठगी हुई। ठगों ने उसके खाते से 3 लाख 45 हजार से अधिक राशि निकाल ली। जिसकी रिपोर्ट नानाखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें