Popup Image
Advertisement

‘स्त्री 2’ का गाना ‘तुम्हारे ही रहेंगे हम’ रिलीज

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत वर्ष 2018 की फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल ‘स्त्री 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों से सजी फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। साथ ही इसका पहला गाना ‘आज की रात’ जारी होने के बाद से ही छाया हुआ है।

Advertisement

वहीं, अब इसका बहुप्रतीक्षित ट्रैक ‘तुम्हारे ही रहेंगे हम’ भी रिलीज हो गया है। यह गाना श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के बीच के मासूम प्यार को दर्शाता है, जो एक चौंकाने वाले नोट पर समाप्त होता है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी हैं।

फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। वहीं इसे दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिड़ंत ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ से होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें