अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल कर्मचारी की मौत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बुधवार रात होटल कर्मचारी को दो तालाब के आगे सुभाष नगर पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

पुलिस ने बताया कि यश पारिया पिता मोहन 26 वर्ष निवासी गणेशपुरा सिंधी कालोनी इस्कॉन मंदिर के सामने स्थित होटल में पिज्जा बर्गर बनाने का काम करता था। रात करीब 9.30 बजे यश अपने घर लौट रहा था तभी दो तालाब के आगे सुभाष नगर पर उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में यश की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि उसका डेढ़ वर्ष का बालक है।
पटरी से मिले शव की शिनाख्त नहीं: चिमनगंज थाना पुलिस ने सी कैबिन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 55 वर्ष के करीब दिख रही है। उसकी शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। संभवत: उक्त व्यक्ति की चलती ट्रेन से गिरने के बाद मृत्यु हुई होगी।









