Advertisement

जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग

उज्जैन। शिप्रा नदी में पानी का लेवल बढ़ा हुआ है। पानी छोटे पुल से टकराकर बह रहा है। रामघाट चौकी के पास बने सुलभ काम्पलेक्स के सामने बने घाट के ऊपर भी एक फीट पानी है बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर घाट किनारे से छोटे पुल की तरफ आवागमन कर रहे हैं।

Advertisement

जिले में हो रही बारिश के कारण शिप्रा नदी में पानी का लेवल बढ़ा हुआ है सुबह छोटे पुल को छूकर पानी बह रहा था वहीं सुलभ काम्पलेक्स के आगे भी घाट व सड़क पर 1 फीट पानी था।

इसी पानी से होकर लोग छोटे पुल दानीगेट की तरफ आवागमन कर रहे थे। लोगों की सुरक्षा और गहरे पानी में स्नान से रोकने के लिये होमगार्ड के जवान पुलिस चौकी पर तैनात रहते हैं लेकिन उनके द्वारा भी बच्चों, वृद्धों और महिलाओं के साथ पानी से होकर दूसरी ओर जा रहे लोगों से रोकटोक नहीं की गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें