Advertisement

Asian Champions Trophy 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता खिताब

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हाकर खिताबी जीत हासिल कर ली। इस मैच में शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था। फिर मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल किया। इसी गोल की वजह से भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने में सफल रही।

Advertisement

भारत ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। चीन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और उससे पहले ही बार में शिकस्त मिली है। इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। सेमीफाइनल में कोरियाई टीम के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह, उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत ने कुल दो गोल किए थे।

भारतीय हॉकी टीम 4 बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता चुकी है। भारत ने 2011, 2016, 2018 और 2023 में खिताब जीता। सबसे अहम बात ये है कि टीम इंडिया सिर्फ एक बार फाइनल में हारी है, जब 2012 में पाकिस्तान ने उन्हें हराकर खिताब जीता था। इस बार पाकिस्तान सेमीफाइनल से ही बार हो चुका है। अब तक भारत के अलावा सिर्फ पाकिस्तान और कोरिया की टीम ही खिताब जीत पाई हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें