Advertisement

IND Vs BAN 1 st T 20 : टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

गेंदबाजों के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय टीम ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक ने बनाए जो 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

हार्दिक के अलावा कप्तान सूर्यकुमार ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 14 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। अपना पहला मैच खेलने वाले नीतीश रेड्डी भी 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट झटके। भारत ने इस तरह लगातार आठवां टी20 मुकाबला जीता। यह चौथा मौका है जब भारतीय टीम ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार इतने मैच जीते हैं। 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें