Advertisement

पहले चंद्रमा को पूजा, फिर अपने ‘चांद’ को निहारा

करवाचौथ चौथ पर पति के हाथों से पानी पीकर पत्नियों ने तोड़ा निर्जला व्रत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अखंड सौभाग्य, प्रेम और समर्पण के पर्व करवाचौथ पर रविवार रात जैसे ही चांद निकला सजीधजी महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लेकर छतों पर पहुंच गईं। उन्होंने पहले छलनी से पहले चंद्रमा को देखा, पूजन किया और फिर अपने ‘चांदÓ को निहारा।

इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर निर्जला व्रत तोड़ा। इस दौरान विवाहित जोड़ों पर सोशल मीडिया का खुमार भी छाया रहा। उन्होंने अपने इस यादगार पलों को मोबाइल में वीडियो और फोटो के रूप में कैद किया। इसके बाद उन्हें धड़ाधड़ इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्ट किया।

Advertisement

दरअसल, रविवार को करवाचौथ की शुरुआत सूर्योदय से पहले सरगी खाने से हुई। इसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, हलचल बढ़ती गई। बाजारों में भी जमकर रौनक रही। पूजन सामग्री, करवा सहित कपड़े, गहने और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़ रही, वहीं ब्यूटी पार्लर भी सुबह से शाम तक फुल रहे। महिलाएं यहां से शृंगार कर घर पहुंची और करवाचौथ पर्व मनाया।

पंजाबी समाज की महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन

Advertisement

करवाचौथ पर पंजाबी महिला विकास समिति द्वारा होटल आश्रय में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। सोलह शृंगार कर आयोजन स्थल पहुंची महिलाओं ने अपने-अपने पति की लंबी उम्र की कामना से पूजन-र्अन किया।। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें नव ब्याहता बहुओं का सम्मान किया गया। इस दौरान सभी ने व्रत को लेकर अपने-अपने विचार रखे।

करवाचौथ के पलों को सोशल मीडिया पर किया साझा

तेजी से बदलते इस दौर में सोशल मीडिया अहम किरदार अदा कर रहा है। फिर चाहे कोई बात कहना हो, जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करने हो या फेमस होना हो। यूजर्स हर चीज के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। इसी का असर करवाचौथ पर भी नजर आया। पर्व सेलिब्रेट करने के बाद कपल्स ने अपने फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। देखते ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इसकी बाढ़ आ गई। देर रात तक त्योहार से जुड़ी पोस्ट का आदान प्रदान चलता रहा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें