Advertisement

बदमाश ने शराब के पैसे मांगे नहीं देने पर गर्भवती को पीटा

अपनी बहन के साथ स्कूटी से अस्पताल जा रही थी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। पूरा शहर पटाखों से गूंज रहा था। दीपावली की खुशियां मनाई जा रही थीं। नीलगंगा चौराहे पर राह चलता एक बदमाश गर्भवती की पिटाई कर रहा था। उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने शराब के लिए रुपए नहीं दिए। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एकता नगर में रहने वाली 20 वर्षीय सपना पति गौतम ठाकुर गर्भवती है। पेट दर्द होने पर उसने बहन राधिका को फोन कर घर बुलाया। उसे बताया कि पेट दर्द हो रहा है। बहन उसे स्कूटी पर बैठाकर चरक अस्पताल ले जा रही थी। अभी वह नीलगंगा चौराहे पर पहुंची ही थी कि रास्ते में एक बदमाश ने स्कूटी रुकवा ली।

Advertisement

दोनों बहनें उसे देखकर भय से कांपने लगीं। बदमाश ने कहा मुझे शराब पीने के लिए रुपए चाहिए। राधिका ने रुपए देने से इंकार कर दिया। इतना सुनते ही वह आग बबूला हो उठा और सपना का हाथ खींचकर नीचे गिरा दिया। राह चलते लोग यह तमाशा देख रहे थे। किसी ने भी दोनों बहनों की मदद नहीं की।

पिटाई करने के बाद वह गाली गलौज करता हुआ चला गया। दर्द से कराह रही बहन को लेकर राधिका नीलगंगा थाने पहुंची और बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस के अनुसार बदमाश का नाम चेतन पिता रमेशचंद्र है वह नागेश्वर नगर में रहता है। शराब पीने का आदी है। लोगों से इसी तरह मारपीट और रंगदारी करता है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद राधिका अपनी बहन को लेकर चरक अस्पताल पहुंची और उपचार कराया।

Advertisement

Related Articles

Write a review