बीमारी से परेशान वकील ने जहर खाकर खुदकुशी की

परिजन बोले… बीमारी से परेशान था चार बच्चों का पिता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लंबे समय उपचार के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हुई तो परेशान होकर वकील ने जहर खा लिया। परिजन अस्पताल ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। जीवाजीगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। जामुनिया खिलचीपुर निवासी ३2 वर्षीय कमल पिता शंकरलाल वकील था। गुरूवार को उसने घर में जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर चेरिटेबल अस्पताल आए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भाई बेरम सिंह ने बताया कि कमल सिंह लंबे समय से बीमार था। उसके दो बेटे-दो बेटियां हैं। बीमारी ठीक नहीं होने के कारण वह डिप्रेशन में था। संभवत: इसी कारण कमल ने जहर खाया।
Advertisement









