टर्न पर बाइक फिसलने से एक युवक की मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तेज रफ्तार बाइक टर्न करते समय फिसल गई। उसे चला रहा युवक गंभीर घायल हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया। काचलियाचांद झार्डा निवासी 45 वर्षीय भंवरलाल पिता सिद्धू शनिवार को आलोट में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
वहां से बाइक पर लौटते समय इंदौख-झार्डा टर्न पर तेज रफ्तार बाइक मोड़ते समय फिसल गई। दुर्घटना में भंवरलाल गंभीर घायल हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां भंवरलाल की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि वह खेती करता था और उसके 3 बच्चे हैं।
Advertisement









