Advertisement

रुपए लेकर भस्मारती कराने वाले क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस

कर्नाटक के दर्शनार्थियों से लिए थे रुपए, आरोपी हिरासत में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज| उज्जैन। तीन दिन पहले महाकाल मंदिर प्रशासक ने भस्म आरती व्यवस्था चेक करने के दौरान क्रिस्टल कंपनी के गार्ड को पकड़ा था। उसके खिलाफ महाकाल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि विष्णु चौहान पिता बलवंत सिंह 48 वर्ष निवासी अभिलाषा कालोनी ने महाकाल मंदिर प्रशासक द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन थाने में दिया था। जिसमें उल्लेख था कि 5 नवंबर को क्रिस्टल इंटीग्रेड प्रा.लि. कंपनी महाकाल के सुरक्षाकर्मी लवजीत द्वारा भस्म आरती के नाम पर मरप्पा पिता राजप्पा निवासी बैंगलोर कर्नाटक से 16500 रुपए लिए थे। मरप्पा अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आए थे।

Advertisement

वह भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती देखना चाहते थे। उन्होंने सुरक्षाकर्मी लवजीत से संपर्क किया। उसने राजप्पा को दर्शन कराने के नाम पर रुपए लिए थे। आवेदन जांच के बाद पुलिस ने लवजीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

ऐसे पकड़ाया था गार्ड

Advertisement

प्रशासक गणेश धाकड़ अलग-अलग समय में महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन व्यवस्था का जायजा लेते हैं। 5 नवंबर को वह भस्म आरती दर्शन व्यवस्था देखने मंदिर गए जहां मरप्पा अपने परिवार के साथ मिले। उनसे परमिशन के संबंध में पूछताछ की। मरप्पा ने धाकड़ को बताया कि लवजीत को रुपए देकर दर्शन करने आए हैं। उसी दिन धाकड़ ने लवजीत के खिलाफ कार्रवाई हेतु महाकाल थाना प्रभारी को पत्र लिखा जिसकी प्रतिलिपि कलेक्टर, एसपी को दी थी।

Related Articles

Write a review