पहले नाबालिगों में दोस्ती हुई, फिर करने लगा छेड़छाड़, अब केस दर्ज

परेशान होकर वह छह माह नानी के घर चली गई थी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। नीलगंगा थाना में अजीबो-गरीब मामला दर्ज हुआ है। पुलिस भी हैरान है, लेकिन शिकायत हुई है तो मामला दर्ज करना ही पड़ा। यह मामला है 13 साल के उन नाबालिगों का जो पहले दोस्त थे, लेकिन अब अलगाव हो गया। कारण, छेड़छाड़ और अश्लील बातें।
नीलगंगा पुलिस के अनुसार राजीव रत्न नगर में रहने वाली १३ वर्षीय किशोरी के परिजन ने बेगमबाग में रहने वाले इतनी ही उम्र के किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला यूं है कि राजीव रत्न नगर में रहने वाली किशोरी से बेगमबाग में रहने वाली किशोरी से दोस्ती हो गई। वह उसे अपना दोस्त समझ रही थी, लेकिन वह अश्लील बातें करने लगा। कई दिनों तक ऐसा होता रहा। अंतत: किशोरी ने अपने परिजन को बताया कि उसके साथ क्या हो रहा है।
परिवार के लोग चिंता में आए। इसके पहले कि विवाद हो, मामला तूल पकड़े, किशोरी को उसकी नानी के यहां इंदौर भेज दिया गया। करीब दो माह तक वह नानी के यहां रही। इतने लंबे समय तक दोनों के दूर रहने से यह मान लिया गया कि मामला निपट गया है। आखिर किशोरी भी नानी के घर कितने दिन रुकती।
वह उज्जैन आ गई। पुलिस को लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार किशोर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह उसे फिर परेशान करने लगा। इस बार परिवार के लोगों ने तय कर लिया कि अब पुलिस की मदद लेना ही पड़ेगी। लिहाजा, पुलिस थाना पहुंच कर छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









