Advertisement

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर मनाया संविधान का अमृत महोत्सव

संविधान की शपथ लेकर लगाए जय भीम के नारे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शहर के हृदय स्थल टॉवर चौक पर मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। नगर निगम द्वारा संविधान का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। शुरुआत में सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संविधान की शपथ ली गई।

दरअसल, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे हुई। अतिथि महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद समीप ही बने मंच पर पहुंचकर सभी ने एक साथ संविधान की शपथ ली। जय भीम के नारे से शपथ की शुरुआत हुई और भारत माता की जय के नारे के साथ समापन हुआ। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से शपथ कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील भी की।

Advertisement

ज्यादा लोग नहीं जुटे

संविधान के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में ठंड का असर साफ नजर आया। सुबह का वक्त होने से ज्यादा लोग नहीं जुटे। लोगों से ज्यादा संख्या नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिसकर्मियों की रही। करीब आधे घंटे में कार्यक्रम का समापन हो गया।

Advertisement

हर साल मनाते हैं संविधान दिवस
हमारे देश में हर साल २६ नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन १९४९ में भारत का संविधान अपनाया गया था। हमारे संविधान को बनाने में २ वर्ष, ११ माह और १८ दिन का समय लगा जिसके बाद भारत गणराज्य का संविधान २६ जनवरी १९४९ को बनकर तैयार हो गया लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर २६ जनवरी १९५० को लागू किया गया। जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

Related Articles

Write a review