Advertisement

नए पुल के लिए मकान तोड़ना शुरू

फ्रीगंज ओवरब्रिज के समानांतर 91.76 करोड़ से बनेगा नया ब्रिज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। फ्रीगंज ओवरब्रिज के समानांतर 91.76 करोड़ रुपए से बनने वाले नए ब्रिज की जमीन पर बने मकानों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। यह मकान पुल के निर्माण में बाधा बन रहे थे। इन्हें हटाने के लिए पहले तहसीलदार ने नोटिस दिया था। जिसके बाद इन्हें तोड़ने की शुरुआत हुई।

दरअसल, 12 दिसंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस ब्रिज का भूमिपूजन किया था। ब्रिज दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा जो फोरलेन होगा इसलिए तेजी से काम किया जा रहा है। नया पुल बनने से फ्रीगंज ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन भी सुगम होगा। नया ब्रिज चामुंडामाता मंदिर की ओर स्थित नगर वन के गेट से शुरू होगा। इसकी एक ब्रांच मक्सी रोड की ओर होगी, वहीं दूसरी ब्रांच सीधे टॉवर चौराहे तक बनेगी।

Advertisement

21.40 मीटर होगी नए पुल की चौड़ाई

नए पुल की चौड़ाई 21.40 मीटर होगी। यातायात के लिए दोनों ओर 9-9 फीट का रोड बनाया जाएगा। डेढ़-डेढ़ फीट के फुटपाथ और बीच में 0.40 मीटर का डिवाइडर होगा। ब्रिज पर सेंटर लाइटिंग रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें