Advertisement

फिजियोथैरेपिस्ट का डंडों से सिर फोड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर रोड आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास कॉलोनी में रहने वाले फिजियोथैरेपिस्ट के साथ दो भाइयों ने डंडे से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। चिमनगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

शिवांश सिटी में रहने वाले रवि पिता महिपाल सिंह 32 वर्ष मूल रूप से ताजखेड़ी मंदसौर का रहने वाला है। वह सांदीपनि आश्रम के सामने स्थित रामानंद आश्रम में फिजियाथैरेपिस्ट का काम करता है। रवि ने बताया कि रात में उसके घर के बाहर अर्पित पिता चंद्रशेखर और उसका भाई आर्यन गाली गलौज कर रहे थे। उन्हें समझाने घर से बाहर आया तो दोनों ने डंडों से सिर फोड़ दिया। रवि को परिजनों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें