Popup Image
Advertisement

नीर काव्य सम्मेलन में रचनाकारों ने किया काव्य पाठ

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारत माता मंदिर सभागार में डॉ. नीरा मिश्रा साहित्य सम्मान और नीर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत स्टेट बैंक लेडिज क्लब उज्जैन की महिलाओं ने किया।

Advertisement

दीपा मिश्रा ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य को प्रतिस्थापित किया। मुख्य अतिथि मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार रामानन्द झा रमण ने कार्यक्रम के सन्दर्भ में अपना वक्तव्य दिया। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध भाषाविद् डॉ. उदय नारायण सिंह नचिकेता ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपने विचार रखे। इसके बाद डॉ. नीरा मिश्रा द्वारा संकलित मैथिली पाक कला पोथी ‘सिदहा बारी’ का लोकार्पण विद्वतजनों की उपस्थिति में किया गया।

इसके बाद डॉ. मिश्रा स्मृति साहित्य सम्मान आभा झा को उनकी पुस्तक ‘उर्मि’ के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रु. की धनराशि और प्रतीक चिन्ह दिया गया। डॉ. अजय मिश्र और डॉ. सदन मिश्र ने विजेता तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामना तथा आशीर्वचन दिया। दूसरे सत्र में नीर काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मीना झा ने की। इस अवसर पर मैथिली के रचनाकार कुणाल, रंजू मिश्र, आभा झा, शारदा झा, दीपा मिश्रा, दीपिका झा, आरती प्रिया, नेहा झा मणि, अंबिकेश आदि ने रचना पाठ किया। संचालन दीपिका, शारदा, आरती ने किया। आभार निशा ठाकुर ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें