Advertisement

ज्योतिषी को ठगने वाली नौकरानी का बॉयफ्रेंड पुलिस की गिरफ्त में

सोने की चेन, अंगूठी, डेढ़ लाख रुपए नकद, ई-रिक्शा हुई बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। अलखधाम नगर निवासी ज्योतिषी के घर काम करने वाली महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की मदद से उनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाए और दो सालों तक ब्लैकमेल किया। इस दौरान नौकरानी ने उनसे 4 करोड़ के आभूषण व नकदी ठगे। परिवार ने भी उसका साथ दिया। ज्योतिषी के पुत्र को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने नीलगंगा थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद नौकरानी सहित 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर एक करोड़ के आभूषण व नकदी जब्त किए। कल पुलिस ने नौकरानी के बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह था मामला

Advertisement

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया अलखधाम नगर निवासी ज्योतिषी बीमार रहने लगे। परिवारजनों को चिंता हुई। बेटे ने कारण पूछा तो उन्होंने ठीक से जवाब नहीं दिया। परिजन ने 26 दिसंबर को नीलगंगा थाने में शिकायती आवेदन दिया जिसमें उल्लेख किया नौकरानी द्वारा पिता की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। २ वर्षों में उसने 4 करोड़ के आभूषण व नकदी ठगे हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख था कि नौकरानी ने अपने प्रेमी राहुल मालवीय के साथ मिलकर साजिश रची थी। झूठे प्रकरण में फंसाने और बदनामी की धमकी से डरकर पिता ने घर में रखे जेवर, नकदी के अलावा जमीन बेचकर महिला की डिमांड पूरी की थी।

मां और बहन भी थी साजिश में शामिल

Advertisement

पुलिस ने जांच शुरू की। नौकरानी पिंकी गुप्ता के यहां दबिश दी तो देखा ऑलीशान घर में ब्रांडेड कंपनियों का सामान उपयोग किया जा रहा था। परिजन १ लाख से अधिक कीमत के मोबाइल उपयोग कर रहे थे। उसके घर से पिंकी के साथ बहन रजनी पाटीदार, मां सजनबाई बैरागी को भी गिरफ्तार किया और थाने में पूछताछ की तो पिंकी ने बॉयफ्रेंड राहुल मालवीय की मदद से वीडियो बनाने और ज्योतिषी को ब्लैकमेल करने की बात कबूली। पुलिस ने गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर 55 लाख के जेवर, 45 लाख रुपए नकद जब्त किए और राहुल की तलाश शुरू की थी।

ऑटो में हुई थी दोस्ती

पुलिस ने शनिवार को कोलूखेड़ी भैरवगढ़ निवासी 32 वर्षीय राहुल मालवीय पिता पर्वत को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने सोने की चेन, अंगूठी, घर से डेढ़ लाख रुपए नकद और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। राहुल ने बताया कि वह नानाखेड़ा से किराए का ऑटो चलाता था। पिंकी गुप्ता उसकी ऑटो से आना जाना करती थी। इसी दौरान उससे दोस्ती हुई।

16 लाख रुपए नकद लाकर दिए थे

राहुल ने बताया कि पिंकी गुप्ता ने ज्योतिषी के बारे में जानकारी दी तो प्लान दिमाग में आया था। जब ज्योतिषी का वीडियो बनाकर उसे धमकाना शुरू किया तो वह भयभीत होता चला गया और पिंकी उससे रुपए, आभूषण लेकर आने लगी। राहुल का कहना है कि पिंकी ने दो सालों में 16 लाख रुपए नकद लाकर दिए जिससे ई रिक्शा खरीद ली थी। इसके अलावा ज्योतिषी की अंगूठी और चैन भी पिंकी ने लाकर दी थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। राहुल मालवीय 4 बच्चों का पिता है और वर्तमान में ई-रिक्शा चला रहा था।

Related Articles

Write a review