Advertisement

शादी से लौट रहे युवक को कार ने रौंदा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे युवक को पीछे से आ रही कार ने रौंद डाला जिससे उसकी मृत्यु हो गई। कार चालक मौके पर ही कार छोडक़र भाग गया। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बृजराजखेड़ी चिंतामण में रहने वाला 30 वर्षीय अखिलेश आंजना पिता बहादुर सिंह आंजना सोड़ंग स्थित आंजना गार्डन में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बाइक से गया था। रात करीब 9 बजे वह घर लौट रहा था तभी सारीबारी सोड़ंग के बीच पीछे से आ रही स्वीफ्ट कार के चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए अखिलेश की बाइक में टक्कर मारी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अखिलेश का सिर बुरी तरह क्षतविक्षप्त हो गया। पीछे से उसी शादी समारोह से लौट रहे लोगों ने घटना स्थल पर भीड़ देखकर अपने वाहन रोके। मौके पर घायल को देखकर उसकी शिनाख्त की। इस दौरान कार चालक अपना वाहन छोडक़र भाग गया। परिजन ने बताया कि अखिलेश खेती करता था और उसकी एक बच्ची है।

Advertisement

Related Articles

Write a review