Advertisement

कलेक्टर ने सिंहस्थ बायपास मार्ग का किया निरीक्षण

मोहनपुरा क्षेत्र यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

भू-अर्जन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत सिंहस्थ बायपास मार्ग का निरीक्षण किया। शांति पैलेस रोड शिप्रा ब्रिज, उसके पश्चात ग्राम सांवराखेड़ी का निरीक्षण करते हुए सांवरा खेड़ी में अंडरपास ब्रिज बनाने के निर्देश दिए। यहां सिंहस्थ में बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी । इसके पश्चात नागदा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज, अंडरपास, जंक्शन और मोहनपुरा ब्रिज का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने कहा कि मोहनपुरा क्षेत्र सिंहस्थ में यातायात प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम नईखेड़ी मार्ग, नईखेड़ी स्थित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

Advertisement

फोरलेन से शासन को मदद मिलेगी- इस मार्ग के फोरलेन निर्माण हो जाने से आगामी सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन और यातायात प्रबंधन करने में शासन को सुविधा मिलेगी। इस मार्ग के अंतर्गत ग्राम नानाखेड़ा में होटल शांति पैलेस, ग्राम जीवनखेड़ी, सांवराखेड़ी, मंगरौला जियापुरा, मोहनपुरा, भीतरी चक, कोलू खेड़ी कालियादेह, सुरासा और ग्राम ढाबला रेहवारी आएंगे। इसकी निर्माण लागत 701.86 करोड़ रुपए होगी।

पिछले सिंहस्थ में बना था बायपास

Advertisement

सिंहस्थ बायपास मार्ग का निर्माण विगत सिंहस्थ 2016 के अंतर्गत टू लेन विद पेव्हड शोल्डर किया गया था, जो इंदौर उज्जैन मार्ग के शांति पैलेस चौराहे से प्रारंभ होकर वर्तमान में उज्जैन जावरा मार्ग के भैरवगढ़ पर समाप्त होता है। आगामी सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए इस मार्ग का फोर लेन लंबाई 19.815 किलोमीटर में उन्नयनीकरण होना है, जो उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत ग्राम सुरासा के समीप समाप्त होगा, इसमें 5 किमी ग्रीन फील्ड मार्ग बनाया जाएगा जो ग्राम सुरासा पर निर्मित होगा।

टेंडर प्रक्रिया जल्दी की जाए

कलेक्टर ने इस परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन का कार्य तेज गति से किए जाने तथा टेंडर प्रक्रिया समाप्त कर कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Write a review