Advertisement

इंदौर में होली ड्यूटी पर तैनात टीआई की मौत

होली की ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की मौत हो गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल लाया गया था। बॉम्बे हॉस्पिटल के राहुल पाराशर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पाठक की ड्यूटी शुक्रवार को बेटमा में लगाई गई थी। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। वे मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में उन्होंने ड्यूटी की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें