Advertisement

25 साल के युवक ने की खुदकुशी, 52 साल की महिला से प्रेम करता था

बिलखिरिया की घटना नोट में लिखा- उसके घरवालों को ऐतराज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। बिलखिरिया में 25 साल के युवक ने प्रेम-प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। इसमें 52 साल की महिला से प्रेम-प्रसंग का जिक्र है। मृतक का पीएम कराने के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है। थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि बनवारी उमेश (25) टाइल्स लगाने का काम करता था। वह मूलत: राजस्थान का रहने वाला था और कुछ समय पहले बिलखिरिया आया था। यहां किराए पर कमरा लेकर रहता था। इस बीच पास में रहने वाली दिव्यांग महिला से उसकी जान-पहचान हो गई और वह उसे पसंद करने लगा।

आत्महत्या से पहले बनवारी ने मार्मिक सुसाइड नोट लिखा। इसमें बताया- मैं उससे बहुत प्रेम करता हूं, लेकिन उसके घर वालों को ऐतराज है। उसके जीजा और दीदी रोक-टोक करते हैं। मुझे उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा। मैं उसके बिना जी नहीं सकता। इसलिए आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा हूं। मेरी आत्महत्या के जिम्मेदार प्रेमिका के जीजा और दीदी होगी। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दिन में बनवारी ठीक था। शाम को दूध देने पहुंचे युवक ने उसे फंदे पर लटके देखा, तब मामला खुला। पुलिस को मृतक के कमरे में सुसाइड नोट मिला। इससे साफ हो गया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक के घर वाले शव लेकर रवाना हो गए। जल्द ही बयान दर्ज कराने दोबारा आएंगे।

Advertisement

महिला के घर में किराए से रहा
पुलिस के मुताबिक बनवारी ने सुसाइड नोट में जिस महिला का जिक्र किया है। पहले उसी के घर में किराए से रहता था। इस दौरान वह महिला के संपर्क में आया था। प्रेम-प्रसंग की जानकारी घर वालों को लग गई थी। इसलिए घर वालों ने करीब 10-15 दिन पहले उससे कमरा खाली करवा लिया था। इससे युवक काफी दुखी था

Advertisement

Related Articles