तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे रखे पाइप से टकराई, युवक की मौत

बहन को ससुराल छोड घर लौट रहा था युवक

उज्जैन। बहन को ससुराल छोडक़र बाइक से घर लौट रहा युवक गरोठ हाइवे पर दुर्घटना का शिकार हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि हिंगोनिया महिदपुर हालमुकाम उद्योगपुरी मक्सीरोड निवासी 15 वर्षीय विशाल पिता जीवन परमार 10वीं का छात्र था। कल वह अपनी बहन को तुलाहेड़ा स्थित ससुराल छोडऩे गया था। वहां से लौटते समय गरोठ हाईवे बायपास पर वह दुर्घटना का शिकार हुआ। उसकी तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे रखे सीमेंट के पाइप से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
दुष्कर्म करने वाला युवक हिरासत में
उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी का क्षेत्र में रहने वाले युवक से परिचय हुआ। युवक ने उसे निर्माणाधीन मकान में मिलने बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दोस्त ने भी किशोरी को शिकार बनाया। किशोरी ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी का कान्हा नामक युवक से परिचय हुआ था। वह उससे मिलने निर्माणाधीन मकान में पहुंची थी जहां कान्हा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कान्हा ने अपने दोस्त को भी यहां बुला लिया। अमन ने भी कान्हा से दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर लौटकर परिजन को इसकी जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आर









