Advertisement

दुर्गा प्लाजा के सामने और महाकाल क्षेत्र में आग लगी

क्षेत्र के व्यापारियों ने की मशक्कत, वाहन हटाए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फ्रीगंज स्थित दुर्गा प्लाजा के सामने बिजली के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग से डीपी जल गई। आग की लपटें देखते ही क्षेत्र में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े वाहनों को हटाया। इतना ही नहीं दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास भी किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर के तार जल जाने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी प्रकार महाराजवाड़ा हैरिटेज के पीछे झाडिय़ों में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। इस इलाके में कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें बना ली हैं। गनीमत है कि यहां कोई जनहानि नहीं हुई। दमकलों ने आग पर काबू पा लिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review