Advertisement

कोर्ट उठने तक की सजा सुनकर आधी सजा के बाद भाग गया युवक

1000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया था, गिरफ्तार कर फिर से पेश किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 8 साल पुराने मामले में कोर्ट ने 27 मार्च को एक युवक पर अर्थदंड लगाते हुए कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई। युवक आधे दिन कोर्ट में खड़ा रहा और उसके बाद पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इस पर बिरलाग्राम थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया और कल उन्हेल पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर फिर से कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपलिया डाबी थाना उन्हेल निवासी विजय पिता रतनलाल बागरी का मारपीट के मामले में वर्ष 2017 से न्यायालय नागदा में मामला विचाराधीन था। 17 मार्च को कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए विजय बागरी को कोर्ट उठने तक की सजा और 1000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया था। विजय दोपहर तक कोर्ट में रहा और उसके बाद फरार हो गया। कोर्ट ने इसकी सूचना बिरलाग्राम थाने पर दी।

Advertisement

पुलिस ने विजय के खिलाफ धारा 262 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। विजय उन्हेल थाना क्षेत्र का रहने वाला था इस पर उन्हेल पुलिस को भी उसके फरार होने की सूचना दी गई। उन्हेल पुलिस को सूचना मिली कि विजय पारदी गेट होते हुए भीलसुड़ा जा रहा है इस पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और नागदा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review