Advertisement

हाई-वे पर बस में लगी आग, देखते ही देखते हुई राख

यात्रियों का सामान भी जला, 50 यात्री थे सवार, 1घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। कानपुर से सूरत जा रही एक बस हाई-वे पर धूं-धंू का जल उठी जो कुछ देर बाद जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस बस में करीब 50 लोग सवार थे, जो समय रहते नीचे उतर गए। हालांकि एक यात्री मामूली रूप से झुलस गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जब एक बस जो कानपुर से सूरत जा रही थी। वह दोपहर में ग्राम सनकोटा की एक होटल पर रुकी। नाश्ते के लिए लोग भी उसमें से उतर गए। कुछ देर बाद बस में से आग की लपटें उठने लगी। जिसे देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कोई कुछ कर पाता उसके पहले ही आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं बस में रखा यात्रियों का सामान भी आगजनी की भेंट चढ़ गया।

नहीं तो हो जाता बड़ा हादसा

Advertisement

हादसे के पहले बस के सभी यात्री उसमें से उतर गए। इनमें से इकबाल नाम का युवक जो बस में सो रहा था वह नहीं उतर पाया था। तभी लोगों ने शोर मचाया जिसे सुनकर उसकी नींद खुली। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। गनीमत रही कि वह समय रहते उतर गया। हालांकि वह मामूली रूप से झुलस गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

3 दमकलों की सहायता से पाया काबू

Advertisement

बस में आग लगते ही लोगों ने उस पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं दमकर को भी सूचना दी गई। जिसके बाद तीन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिनके प्रयास से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर शाजापुर यातायात पुलिस, लालघाटी थाना पुलिस और उज्जैन जिले की तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तराना थाना प्रभारी टीएस दालोदिया ने बताया कि बस कानपुर से सूरत जा रही थी। वायरिंग फाल्ट होने के कारण ये घटना हुई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। घटना में इकबाल नामक व्यक्ति झुलसा है।

Related Articles

Write a review