Advertisement

एक रुपए का काम नहीं और ’खर्च’ हो गए 30 करोड़ रुपए

फ्रीगंज में नया ओवरब्रिज: काम शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री की हरी झंडी का इंतजार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व एक्सक्लूसिव 

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए फ्रीगंज में बने पुराने जमाने के ओवरब्रिज के समानांतर नया फोरलेन ओवरब्रिज बनाने के लिए प्रशासन और अफसरों को टेंडर की मंजूरी का इंतजार है। पीडब्ल्यूडी मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली टेंडर कमेटी की बैठक में इसे स्वीकृत किया जाना बाकी है। इसके बाद ही ब्रिज का काम शुरू हो सकेगा। बहरहाल, रोचक पहलू यह है कि ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे को 30 करोड़ रुपए जमा करा दिए गए हैं, जबकि यहां ब्रिज भी नहीं बनाएगी। यानी काम एक रुपए का नहीं और। पीडब्ल्यूडी ब्रिज की जेब से खर्च हो चुके हैं 30 करोड़ रुपए।

Advertisement

फ्रीगंज में नए फोरलेन ओवरब्रिज बनाने के लिए टेंडर की आधी प्रक्रिया हो चुकी है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमिपूजन भी कर चुके हैं। अहमदाबाद (गुजरात) की कंपनी चेतन कंस्ट्रक्शन इसे 58 करोड़ रुपए में बनाने के लिए तैयार है। टेंडर को केवल पीडब्ल्यूडी मंत्री की हरी झंडी मिलना बाकी है। सूत्रों के अनुसार टेंडर की स्वीकृति में बड़ा पेच यह फंसा हुआ है कि प्रदेश स्तरीय टेंडर कमेटी से इसकी स्वीकृति होना है। कमेटी में केवल यही ब्रिज नहीं रखा जाएगा, बल्कि प्रदेश के सभी ब्रिजों को रखा जाएगा। इसके बाद ही कमेटी की बैठक होगी और यह मंजूर हो सकेगा। इस कारण प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अफसर भी बेबस हैं। हाल ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने भी इस ब्रिज की मौके पर पहुंचकर स्थिति जानी। ब्रिज के अधिकारियों ने बताया टेंडर खुल चुका है और कंपनी भी तैयार है। टेंडर को मंजूरी मिलने के बाद ही काम आगे बढ़ाए जा सकते हैं।

रेलवे को 30 करोड़ रुपए क्यों दिए….?

Advertisement

सवाल यह है कि ब्रिज का निर्माण होने से पहले रेलवे को 30 करोड़ रुपए क्यों दिए गए जबकि वह ब्रिज भी नहीं बनाएगी। सूत्रों के अनुसार रेलवे केवल सुपरविजन का काम करेगी। ब्रिज का निर्माण पीडब्ल्यूडी ब्रिज के अंतर्गत ठेकेदार कंपनी द्वारा किया जाएगा। रेलवे केवल अपने हिस्से की जमीन पीडब्ल्यूडी को देगी। वह पॉवर हाउस और अन्य यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम करेगी। हालांकि अभी रेलवे द्वारा यह काम किया जाना बाकी है।

मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट

फ्रीगंज ओवरब्रिज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इससे उज्जैन को बड़ी सौगात भी मिलेगी। मुख्यमंत्री इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे। ब्रिज निर्माण जल्द शुरू करने के लिए वे भूमिपूजन कर राह साफ कर चुके हैं। ब्रिज बनने से शहर में आवागमन सुविधाजनक होगा और सिंहस्थ बाद भी यह उपयोगी होगा। फ्रीगंज तरफ ब्रिज की दो भुजाएं होंगी। एक मक्सी रोड तरफ और दूसरी ग्रांड होटल के सामने होगी।

ब्रिज निर्माण की पूरी तैयारी

फ्रीगंज में फोरलेन ब्रिज बनाने की हमारी पूरी तैयारी है। साइट भी क्लियर हो चुकी है। केवल टेंडर को मंजूरी मिलना बाकी है। इसके लिए भी शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।
-पीएस पंत, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी

Related Articles

Write a review