Popup Image
Advertisement

मोबाइल फटने से कक्षा 9वीं की छात्रा की मौत, मौसी के घर हुआ हादसा

चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल कर रही थी मोबाइल, झुलसा चेहरा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर सांवेर क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल फटने से 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। घटना चंद्रावती गंज थाना क्षेत्र की है। शनिवार को 14 वर्षीय किशोरी का मोबाइल चार्ज पर लगा था। इसी दौरान वह मोबाइल भी चला रही थी, तभी अचानक मोबाइल फट गया। तेज आवाज सुन परिवार के लोग दौड़े और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सांवेर के गांव गढ़ी में एक बालिका उर्वशी चौधरी के साथ घटना हुई है। वह सिमरोड गांव की रहने वाली थी और मामा के यहां धर्माट गई थी। वहां से वह मौसी के गांव गई थी, जहां हादसा हो गया।

कुछ देर इलाज के बाद मौत : एसडीओपी ने बताया कि हादसे में बालिका गर्दन के पास से गंभीर रूप से झुलस गई थी। सबसे पहले परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। उर्वशी चौधरी 9वीं क्लास की छात्रा थी। उसके पिता जितेंद्र चौधरी होम्योपैथ डॉक्टर है। मोबाइल फटने से किशोरी के गर्दन के पास से गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

Advertisement

मकानों पर अवैध कब्जे करने वालों पर केस दर्ज

इंदौर। गांधी नगर में दो अलग-अलग मकानों पर बदमाशों ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया। अब पुलिस ने दोनों मामलों में बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। अवैध कब्जे का पहला मामला परशुराम मार्ग स्थित जयंत शर्मा के मकान का है। मामले में पुलिस ने जयंत शर्मा निवासी अंजनी नगर की शिकायत पर दिलीप तिवारी और किरण तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें