खेल-खेल में चली गई 10 वर्षीय बालक की जान

उज्जैन। त्रिवेणी विहार में रहने वाले नीरज लश्करी के 10 वर्षीय पुत्र योग को चरक अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। पिता ने बताया कि योग घर में खेल रहा था।

खेलते-खेलते उसके गले में कपड़े का फंदा लग गया। जिससे उसकी सांस अवरूद्ध होने लगी थी। थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि घटना के समय योग और उसकी मां ही घर पर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहर खाने से युवक की मौत
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिरन्या में रहने वाले 18 वर्षीय ईश्वर नामक युवक को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची बताया गया कि उसने जहर खा लिया था इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ती गई।
टक्कर के कारण इंदौर रोड पर जाम
उज्जैन। एक कार और यात्री बस के बीच टक्कर होने के कारण इंदौर-उज्जैन रोड पर बड़ी देर तक जाम लगा रहा। नानाखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार शिप्रा विहार निवासी ऋतिक की शिकायत पर बस क्रमांक एमपी १३ जेडएल २२२२ के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बस चालक ने ऋतिक की कार को टक्कर मारी थी।
दो पक्षों में विवाद महिला को पीटा
उज्जैन। बच्चो के विवाद मेें निमनवास में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में कुंती पति अर्जुन को पड़ोसी जितेंद्र और उसकी पत्नी ईट और बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया। इस हमले वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल लेकर गए।
नेहा और लक्की को जेल भेजा
उज्जैन। अंधेरे में बाइक चुराने वाले प्रेमी लक्की और प्रेमिका नेहा को नीलगंगा पुलिस ने न्यायालय ने पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। यह दोनों मिलकर पांच वारदातें कर चुके हैं। इसमें नेहा रैकी करती थी और एक नाबालिग के साथ लक्की बाइक चुराता था।









